बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक दंपति के साथ चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में देशनोक पुलिस थाने में गुजारो का मोहल्ला निवासी सुरज कुमार ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
प्रार्थी के अनुसार, वह 1 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली।
घटना का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


