बीकानेर: शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, बीकाजी फैक्ट्री के पीछे एक युवक ने शराब पार्टी करने के बाद फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक हाथ में बंदूक और हॉकी स्टिक लिए दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान चूरू निवासी अशोक कुमार के रूप में की है। उसके पास से बिना लाइसेंस की 12 बोर डबल बैरल बंदूक बरामद की गई है। पूछताछ में उसने चार राउंड फायर करने की बात स्वीकार की है।
- Advertisement -
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


