Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में कॉलेज एडमिशन की तैयारी, 30 हजार छात्र इंतजार में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में कॉलेज एडमिशन की तैयारी, 30 हजार छात्र इंतजार में
बीकानेर

बीकानेर में कॉलेज एडमिशन की तैयारी, 30 हजार छात्र इंतजार में

editor
editor Published April 8, 2026
Last updated: 2026/04/08 at 2:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होते ही कॉलेजों में प्रवेश को लेकर हलचल तेज हो गई है। जिले के 30 हजार से अधिक विद्यार्थी अब एडमिशन शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सरकारी कॉलेजों ने 6 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कॉलेज आयुक्तालय राजस्थान द्वारा CBSE के परिणाम आने के बाद प्रवेश का शेड्यूल जारी किया जाएगा। हाल ही में हुई बैठक में नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने पर जोर दिया गया है। संभावना है कि यदि अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है, तो 1 जुलाई से प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो सकती हैं।

इस वर्ष जिले में 33,614 विद्यार्थी 12वीं में उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें विज्ञान संकाय के 6207, वाणिज्य के 1243 और कला संकाय के 26,164 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा सीबीएसई के करीब 2 हजार विद्यार्थी भी प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। सीटों की तुलना में छात्रों की संख्या अधिक होने से इस बार भी कट-ऑफ ऊंची रहने की संभावना है।

शहर के प्रमुख सरकारी कॉलेजों में सीटों की बात करें तो राजकीय डूंगर महाविद्यालय में बीए की 2600, बीकॉम की 800 और बीएससी की 880 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में बीए की 1300, बीकॉम की 200 और बीएससी की 264 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

- Advertisement -

इसके अलावा गंगाशहर और एमडीवी स्थित राजकीय महाविद्यालयों में भी बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए 200-200 सीटें निर्धारित की गई हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कॉलेज एडमिशन की तैयारी, 30 हजार छात्र इंतजार में
बीकानेर
बीकानेर में लापरवाही पर कार्रवाई, प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक सस्पेंड
बीकानेर
बीकानेर में शराब ठेके पर हमला, तोड़फोड़ कर बदमाश फरार
बीकानेर
बीकानेर में सट्टा और जुआ पर कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बीकानेर
पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब छात्र हो सकेंगे फेल
राजस्थान
बीकानेर चोरी केस: लाखों की सेंधमारी में दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर सड़क हादसा: कार और बाइक टक्कर, एक की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में लापरवाही पर कार्रवाई, प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक सस्पेंड

Published April 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शराब ठेके पर हमला, तोड़फोड़ कर बदमाश फरार

Published April 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सट्टा और जुआ पर कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार

Published April 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Published April 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?