बीकानेर में महिला के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस द्वारा की गई।
मामले में प्रार्थिया प्रियंका विश्नोई ने 12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वह दोपहर के समय घर को बंद करके अपने पीहर गई हुई थीं। जब वापस लौटीं तो घर के ताले टूटे हुए मिले।
घर के अंदर अलमारी से करीब 2 लाख 90 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, तीन जोड़ी पायजेब सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूर्व में चालानशुदा संदिग्धों से पूछताछ की। लगातार निगरानी और जांच के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
- Advertisement -
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्यप्रताप सिंह और सुमित को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।


