राजस्थान में सरकार ने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी फेल किया जा सकेगा, जबकि पहले ऐसा प्रावधान नहीं था।
इससे पहले यह नियम केवल आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पर लागू था, लेकिन अब इसे पांचवीं कक्षा पर भी लागू कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नया नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा। अब तक पांचवीं कक्षा में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता था, बल्कि पूरक (सप्लीमेंट्री) घोषित कर अगली परीक्षा में सभी को पास कर दिया जाता था।
नए प्रावधान के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी पूरक में आता है, तो उसे पास होने के लिए निर्धारित अंक हासिल करने होंगे। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता है, तो उसे उसी कक्षा में रोका जाएगा।
- Advertisement -
इस बदलाव के बाद छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा, क्योंकि अब लापरवाही करने पर सीधे फेल होने का खतरा रहेगा।


