बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मजदूर की काम के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना 4 अप्रैल को सोनियासर मिठिया गांव में हुई।
मृतक के भाई विक्रम सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसका भाई सुरेंद्र सिंह बिजली के ठेके पर काम करता था। काम के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


