बीकानेर में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना 5 अप्रैल को नाथवाणा के पास हुई।
लालसोट निवासी रमेश पुत्र रामप्रसाद ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई दिनेश रेलवे में प्वाइंटमैन के पद पर कार्यरत था और नाथवाणा में ड्यूटी कर रहा था।
बताया गया कि 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक रेलवे पटरी पर गिर गया और बीकानेर से सूरतगढ़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


