बीकानेर जिले में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र के नथवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक रेलवे कर्मचारी था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक संगठनों के सेवादार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


