बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुक्ताप्रसाद पुलिस और एएनटीएफ टीम ने अंसल कॉलोनी के पास लगभग 100 ग्राम अवैध एमडी जब्त किया।
थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि एएनटीएफ के प्रभारी महेन्द्र दत शर्मा के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरूद्ध किया गया।
अरोपियों के पास से एक आई-20 कार भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


