बीकानेर, राजस्थान: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार सुबह 10 बजे सीनियर सेकंडरी (12वीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस रिजल्ट में कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम को ऑनलाइन जारी किया, जबकि बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ इस प्रक्रिया के दौरान बोर्ड कार्यालय में मौजूद रहे।
इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलीं और पूरे राज्य में लगभग 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
खास बात यह रही कि इस बार परिणाम केवल 30 दिनों के भीतर तैयार कर लिया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक तेज प्रक्रिया को दर्शाता है।

