बीकानेर: सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एक अहम आदेश जारी करते हुए संबद्ध सरकारी अस्पतालों में ओपीडी समय में बदलाव किया है।
नए आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक पीबीएम हॉस्पिटल, एसएसबी हॉस्पिटल, राजकीय जिला अस्पताल बीकानेर और गंगाशहर सैटेलाइट हॉस्पिटल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर के सभी नॉन-क्लिनिकल विभागों का कार्य समय भी इसी अवधि में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
रविवार और अन्य राजपत्रित अवकाशों पर ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

