बीकानेर: शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए नई समय-सारणी जारी की है। यह नई समय-सारणी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।
आदेश के अनुसार, एक पारी वाले विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे। दो पारी वाले विद्यालयों का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रत्येक पारी की अवधि 5 घंटे 30 मिनट रहेगी।
शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे नई समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करें और इसके अनुरूप संचालन करें।

