बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना रोही सुरपुरा इलाके में 28 मार्च की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
मृतका के पति धर्मराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी सुमित्रा खेत में बनी डिग्गी से बाल्टी के जरिए पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई।
पानी में गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

