बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में एक बड़ा हादसा टल गया। मालू चौक इलाके में एक कार चालक ने सामने आए स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में वाहन मोड़ा, जिससे कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराई।
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर 11 केवी विद्युत लाइन से जुड़ा हुआ था, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित रहा और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने तुरंत क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाया गया और यातायात को फिर से सामान्य किया गया।

