बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने किया।
मामला 15 मार्च को सामने आया, जब स्किपर लिमिटेड के स्टोर से प्रोजेक्ट मैनेजर दीपायन सरकार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच में सामने आया कि 12 मार्च को स्टोर से दो कंडक्टर ड्रम से करीब 2900-2900 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया गया था। साथ ही लगभग 6 टन टावर पार्ट, 5 टन नट-बोल्ट और एक सेट डीए टाइप स्टब भी गायब पाए गए।
तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों—पुरन वर्मा उर्फ बंसल वर्मा, बंटी चौधरी, कमल बैरवा, मनीष ताखर और जयपुर के झोटवाड़ा निवासी कबाड़ी भूरा—को गिरफ्तार किया।
- Advertisement -
आरोपियों के कब्जे से करीब 15 क्विंटल सोलर तार, एक पिकअप वाहन और रेकी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

