बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है।
मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में रसद विभाग के अधिकारी पवन सुथार की ओर से मनोज कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई। आरोप है कि वह अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर रहा था।
कार्रवाई के दौरान मौके से 38 गैस सिलेंडर और एक इलेक्ट्रिक कांटा जब्त किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

