बीकानेर में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। रतनगढ़-बीकानेर रेल खंड पर गाढ़वाला के पास स्थित समपार संख्या 258 को अब स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
यह निर्णय तकनीकी और सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है, जिसके बाद इस फाटक से किसी भी वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अब गाढ़वाला यार्ड के पास स्थित समपार संख्या 257 या अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
रेलवे और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि किसी भी तरह की असुविधा और दुर्घटना से बचा जा सके।

