बीकानेर जिले में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना बज्जू थाना क्षेत्र के खेत बांगड़सर में 24 मार्च की शाम करीब 7 बजे हुई।
इस संबंध में बांगड़सर निवासी जैसाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा शंकरलाल खेत में कृषि कार्य कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है और घटना के कारणों की विस्तार से जांच की जा रही है।

