बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अभियान के तहत 465 आरडी पुलिस चौकी ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जेठाराम के नेतृत्व में रात के समय नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान छत्तरगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 770 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में वह मादक पदार्थ के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

