बीकानेर में आध्यात्मिक माहौल के बीच 29 मार्च 2026 (रविवार) को एक विशेष सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमद् दंडी स्वामी शिवेन्द्राश्रम महाराज “साधक और सत्संग” विषय पर अपने दिव्य प्रवचन से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देंगे।
यह आयोजन पराशर भवन, जस्सूसर गेट पर सायं 5 बजे शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम साधना और सत्संग के महत्व को समझने का एक विशेष अवसर प्रदान करेगा।
श्रद्धालुओं को सपरिवार इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर प्रवचन का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

