बीकानेर। जिले के कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुड़ा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने मानसिक अस्वस्थता के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 22 मार्च की है। मृतक की पहचान नारायण सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे, छेलुसिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके चाचा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण, उन्होंने गांव में ही एक जाल के पेड़ से फांसी लगा ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल, छेलुसिंह की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग (अकस्मात मृत्यु) दर्ज कर ली है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

