बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत को लेकर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। इस संबंध में हड़मानराम ने सुनील नामक चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार, 19 मार्च की शाम उसकी बेटी जमना की तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। आरोप है कि वहां चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि यह घटना डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

