बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली का पोल गिरने से एक युवक की जान चली गई। यह घटना पांचू थाना क्षेत्र के धरनोक गांव की बताई जा रही है।
मृतक के भाई रामचंद्र जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई भगवानाराम बिजली के पोल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक पोल गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

