बीकानेर (नोखा): आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते नोखा कस्बे में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। राजेंद्र पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले साजिद अली ने शुक्रवार शाम अपने घर में स्थित पानी के कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार, साजिद लंबे समय से प्रॉपर्टी के कारोबार में हो रहे लगातार नुकसान के कारण गहरे तनाव में थे। शुक्रवार को जब घर के अन्य सदस्य मौजूद थे, तभी उन्होंने अचानक कुंड में छलांग लगा दी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

