बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में स्थित एक पार्लर में चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ग्राहक पर जेवरात चोरी करने का आरोप लगा है।
इस संबंध में चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर निवासी भगवती ने गंगाशहर पुलिस थाने में मोनिका भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
प्रार्थी के अनुसार, वह गंगाशहर इलाके में पार्लर संचालित करती हैं। इसी दौरान आरोपी महिला पार्लर में आई और थ्रेडिंग करवाई। कुछ समय बाद जब पार्लर संचालिका अपने घर के अंदर गई, तब आरोपी ने मौके का फायदा उठाया।
आरोप है कि महिला ने दराज में रखे सोने के आभूषण, जिनमें गले का हार और कानों के कुंडल शामिल थे, चोरी कर लिए और वहां से फरार हो गई।
- Advertisement -
घटना का पता चलने पर पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

