बीकानेर में जयपुर रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना करीब रात 11:45 बजे जयपुर बाईपास रोड पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया।
हादसे के दौरान व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी तुरंत मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कई सेवादार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को एंबुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

