बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के रखरखाव को लेकर शुक्रवार को कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह कटौती मरम्मत और मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक डी-3 फीडर से जुड़े धोबी तलाई और नाथों का चौक क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। वहीं डी-6 फीडर के अंतर्गत बीकाजी के आसपास के इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग का कहना है कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी है।
स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।
- Advertisement -

