बीकानेर के बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंधमारी कर चोरी का मामला सामने आया है।
इस संबंध में बीछवाल थाना में जेएनवीसी कॉलोनी निवासी लक्ष्मीपत बैद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
परिवादी के अनुसार, 14 मार्च की रात को चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर वहां रखा ट्रांसफार्मर वाइंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम वायर की करीब 42 रोल और दो बोरी एल्युमिनियम कबाड़ चोरी कर लिया।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।

