बीकानेर जिले में परीक्षा के दौरान नकल के वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। यह मामला नोखा क्षेत्र के माडिया गांव से जुड़ा हुआ है।
वीडियो में देखा गया कि परीक्षा के दौरान छात्र खुलेआम नकल कर रहे थे, जबकि कक्षा में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद विभाग तुरंत सक्रिय हुआ और जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया।
जांच में ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई। इसके बाद शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पांचू निर्धारित किया गया है।
शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

