शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना 15 मार्च की रात राजीव नगर, श्रीरामसर इलाके में हुई। इस संबंध में श्रीरामसर निवासी अमित चांवरिया ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी रवि, दिनेश, किशन, महेश, राजुराम, राहुल, हंसराज, शाहिल, आकाश और विशाल सहित अन्य लोगों ने मिलकर प्रार्थी और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तलवार, चाकू, सरिए, हॉकी स्टिक और लाठियों से मारपीट की।
हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
- Advertisement -
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

