शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बुधवार, 18 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग इलाकों के लिए समय निर्धारित करते हुए लोगों से पहले से आवश्यक तैयारी करने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खारा रीको इंडस्ट्रियल एरिया फीडर नंबर 1 से 7 तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं सुबह 06:30 बजे से 10:00 बजे तक हिंदू छीपों का मोहल्ला, नायकों का मोहल्ला और मेन रोड क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक पशु चिकित्सा अस्पताल बांदाबास और आसपास के मेन रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Advertisement -
इसके अलावा सुबह 07:00 बजे से 08:30 बजे तक रानी बाजार रोड नंबर 1 से 12 तक बिजली बंद रहेगी।
सुबह 06:00 बजे से 10:00 बजे तक दाऊजी रोड, जोशीवाड़ा, कोटगेट और दो पीर के पास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सीताराम गेट और जस्सूसर रोड के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक वेद मधाराम कॉलोनी और सोमानी मिल के पास के इलाकों में भी बिजली कटौती लागू रहेगी।
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

