जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एएनटीएफ और मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेंद्र सीला ने बताया कि आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर एएनटीएफ प्रभारी महेंद्रदत्त शर्मा के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान 2 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त की है।
कार्रवाई के दौरान स्वरूप और भंवर नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई अफीम की बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।
इस संयुक्त अभियान में एएनटीएफ प्रभारी महेंद्रदत्त शर्मा, एसएचओ विजेंद्र सीला और सब इंस्पेक्टर सुरेश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- Advertisement -
गौरतलब है कि इससे पहले भी आईजी की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो से अधिक अफीम बरामद की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती का संदेश जा रहा है।
पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हो सकते हैं।

