शहर में आज सुबह अचानक पाइपलाइन फटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लक्ष्मीनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर पुराने पुलिया के पास हुई इस घटना में तेज दबाव के साथ पानी आसपास के घरों में घुस गया, जिससे लोग घबरा गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन अचानक फट गई, जिसके बाद तेज गति से पानी बहते हुए आसपास के मकानों में प्रवेश करने लगा। कई घरों में पानी भर गया, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
अचानक घरों में पानी आने से लोग समझ ही नहीं पाए कि यह स्थिति कैसे बनी। बाद में जब पाइपलाइन फटने का पता चला, तो लोग बर्तनों और बाल्टियों से पानी बाहर निकालते नजर आए।
घटना की सूचना मिलते ही जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया।
- Advertisement -
पाइपलाइन फटने से सड़क को भी भारी नुकसान हुआ है। करीब 20 फीट तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पानी का दबाव काफी ज्यादा था।
फिलहाल विभाग द्वारा मरम्मत कार्य जारी है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

