बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 19 निवासी गणेश पुत्र मनोहर ने खाजूवाला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 13 मार्च की शाम को वह अपनी सब्जी की रेहड़ी के पास मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों में अरबाज, आबु, सहजाद और उनके साथ आए पांच-छह अन्य लोग शामिल थे। आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

