बीकानेर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला यूआईटी कॉलोनी पवनपुरी इलाके से सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए।
इस संबंध में रेणु सेठिया, पत्नी अधिवक्ता मनोज महात्मा ने जेएनवीसी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार 9 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके घर के सामने खड़ी स्कूटी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
चोरी हुई स्कूटी होंडा कंपनी की ग्रे रंग की एक्टिवा है, जिसका नंबर RJ 07 SZ 2194 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कूटी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी राजस्थान के सभी थानों, बीकानेर कंट्रोल रूम और पुलिस नियंत्रण कक्ष को भेज दी है। साथ ही अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों और नाकाबंदी पॉइंट्स के कैमरों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
- Advertisement -
थाना अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

