बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे के पास कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार लूणकरणसर से करीब चार किलोमीटर दूर रोझा रोड से 303 चक जाने वाले कच्चे मार्ग पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। 108 एम्बुलेंस सेवा के चालक रोहिताश स्वामी मौके पर पहुंचे तो एक युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल को तुरंत उपजिला अस्पताल लूणकरणसर पहुंचाकर भर्ती कराया। घायल की पहचान दुलाराम पुत्र मालाराम मेघवाल, निवासी वार्ड नंबर 32 लूणकरणसर के रूप में हुई है।
फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। 🚑

