Bikaner जिले के Sridungargarh क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना Hemasar और Benisar के बीच हुई, जहां एक मारुति ईको कार सामने से आ रहे ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ की तरफ से बीकानेर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ईको कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की और सीधे ट्रेलर की तरफ आ गई। ट्रेलर चालक ने हादसे से बचने के लिए वाहन को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी।
हादसे के बाद ट्रेलर खेत की सिंचाई पाइपलाइन तोड़ते हुए करीब 11 केवी के बिजली पोल से जा टकराया, जिससे बिजली का पोल और लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
- Advertisement -
घायल युवक को Abdul Kalam Society की एंबुलेंस की मदद से श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर टोल कंपनी की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू करवाया।

