बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के साथ मारपीट करने, उनकी बाइक को कैंपर से कुचलने और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जांगलू निवासी संदीप ने ओमप्रकाश, नंदकिशोर, पुखराज, मदनसिंह, ईश्वरसिंह, शिवलाल, बंशीलाल और भींयाराम के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 3 मार्च की शाम करीब 6 बजे हिंयादेसर क्षेत्र की बताई जा रही है।
प्रार्थी के अनुसार वह अपने मित्र राकेश के साथ जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक को अपनी कैंपर गाड़ी से कुचल दिया।
इसके साथ ही आरोपियों पर नकदी छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

