बीकानेर। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Bikaner Electricity Supply Limited ने शनिवार को अपने बिल संग्रहण केंद्र पूरे दिन खुले रखने का निर्णय लिया है।
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार 7 मार्च शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान उपभोक्ता शहर में स्थित किसी भी बीकेईएसएल बिल कलेक्शन सेंटर पर जाकर अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने में अधिक सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे निर्धारित समय के भीतर आसानी से भुगतान कर सकें।

