होली के त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 06543 यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 11 मार्च से 25 मार्च 2026 तक तीन ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार सुबह 7 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी और 6:55 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 06544 बीकानेर-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल 14 मार्च से 28 मार्च 2026 तक तीन ट्रिप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर शनिवार रात 1 बजे बीकानेर से रवाना होकर सुबह 8:40 बजे जयपुर पहुंचेगी और 8:50 बजे जयपुर से रवाना होकर सोमवार सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन मार्ग में तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, हुब्बल्ली, धारवाड़, बेलगावी, मिरज, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ़ और श्रीडूंगरगढ़ सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- Advertisement -
इस रेलसेवा में कुल 23 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 11 स्लीपर क्लास, 5 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल किए गए हैं।

