बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पिकअप चालक की लापरवाही से हुए इस हादसे के बाद आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पुत्र मोतीपाल कश्यप ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा प्रशांत (6) पुत्र रमेश कुमार मंगलवार शाम करीब तीन बजे ईंट भट्टे से खाजूवाला से 17 केबीडी जाने वाली सड़क पार कर सामने स्थित एक खोखे से सामान लेने जा रहा था।
इसी दौरान 17 केबीडी की तरफ से तेज गति से आ रही सफेद रंग की पिकअप ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत के सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन तुरंत उसे खाजूवाला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
उपचार के दौरान 3 मार्च को मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

