बीकानेर में श्रीरामसर-बच्छासर मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक सड़क पर पशु आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार में सवार मुकेश देवड़ा (रामसर निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त शिव गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई सुभाष यादव और हवलदार प्रशांत ने मौके पर पहुंच कर दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मुकेश देवड़ा को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

