बीकानेर से बड़ी खबर आ रही है। कोर्ट परिसर में बम धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस तुरंत मुस्तैद हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। मौके पर एडीएसपी चक्रवती राठौड़ भी पहुंचे और कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने सभी अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों और पक्षकारों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए। जो अधिवक्ता अभी तक कोर्ट नहीं पहुंचे हैं, उन्हें घर पर ही सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा कारणों से यह कदम आवश्यक माना जा रहा है।

