बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना 2 मार्च की शाम की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार 32 हैड आडूरी माइनर नहर में महिला का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
इस संबंध में चक 5 एडी निवासी शिवरतन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
- Advertisement -
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

