बीकानेर जिले में कोड़मदेसर नहर में दो युवकों के गिरने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक नहर में गिर गए थे। पुलिस और आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से एक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
दूसरे युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है। नहर के आसपास गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन की जा रही है। घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
इस संबंध में राकेश स्वामी ने बताया कि दो युवक नहर में गिरने की सूचना मिली थी। एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश लगातार जारी है।
- Advertisement -
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहर के किनारे जाते समय सावधानी बरतें।

