बीकानेर जिले के श्रीकोलायत क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है, जहां स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को निशाना बनाया। घटना हदां थाना क्षेत्र की है।
मालाणी बास नोखा निवासी राकेश कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने साथी के साथ सब्जी की गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी।
गाड़ी में सवार अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और अचानक मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उसके पास से करीब 61 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और सोने की चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

