राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
कार्यसमिति में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जयपुर सहित विभिन्न जिलों से नेताओं को शामिल किया गया है। बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत और सत्यप्रकाश आचार्य, जबकि बीकानेर देहात से कुंभाराम सिंह और जालिम सिंह भाटी को कार्यसमिति में स्थान मिला है।
इसके अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, दौसा और भरतपुर समेत कई जिलों के प्रतिनिधियों को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
- Advertisement -
पार्टी का उद्देश्य इस नई कार्यसमिति के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना है। आने वाले समय में बैठकों और कार्यक्रमों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा।

