बीकानेर शहर में सोमवार 02 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती जीएसएस और फीडर रखरखाव, पेड़ों की छंटाई तथा अन्य आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है। विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे तय समय के अनुसार अपने कार्यों की योजना बना लें।
सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक
सेक्टर 3, जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में सुबह तीन घंटे बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
भीनासर पेट्रोल पंप, रांका भवन, मोथस एरिया, रामदेव कॉलोनी, विनायक नगर, कस्तूरी नगर, एग्रीकल्चर एरिया, मंगलम कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक
पवनपुरी क्षेत्र में बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे स्थित इलाकों में दो घंटे के लिए बिजली गुल रहेगी।
- Advertisement -
दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक
उदासर गांव, पेमासर गांव एवं आसपास का ग्रामीण क्षेत्र, विराट नगर, आर्मी गेट के पास का क्षेत्र, डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, मिडटाउन स्कूल के आसपास, वैशाली नगर, गांधी चौक, ग्रीन फील्ड स्कूल के पास, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार कॉलोनी, भावर कॉलोनी फेज 1 और 2, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, नेचुरल ग्रीन के आसपास, शाना स्कूल क्षेत्र, दो भाई डेवलपर कॉलोनी, बिकानो रिजॉर्ट तथा पोल फैक्ट्री क्षेत्र में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्यों को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए की जा रही है। कार्य समय से पहले पूर्ण होने पर आपूर्ति बहाल की जा सकती है।

