बीकानेर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। घटना 26 फरवरी शाम करीब 4 बजे नाल थाना क्षेत्र स्थित गांधी प्याऊ फ्लाईओवर पर हुई।
मृतका के भाई, भीमनगर निवासी रामकिशन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अचानक वाहन के आगे एक पशु आ गया। उसे बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और टायर फट गया। इसी दौरान उसकी बहन वाहन के टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

