Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन

editor
editor Published February 28, 2026
Last updated: 2026/02/28 at 2:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में भारतीय नववर्ष पर आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार आयोजन की कमान नवगठित नववर्ष समिति को सौंपी गई है। 27 फरवरी को माखन भोग उत्सव कुंज में सर्व हिन्दू समाज, विभिन्न संगठनों और मातृशक्ति की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

विक्रम संवत 2083 के प्रथम दिवस, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च 2026) से प्रारंभ होने वाले भारतीय नववर्ष कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक टेक चंद बरडिया ने नववर्ष को समाजोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया और भारतीय नववर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की।

समिति की प्रमुख जिम्मेदारियां

  • अध्यक्ष: गणेश बोथरा

  • उपाध्यक्ष: राजेश चूरा, रामलाल कुम्हार

    - Advertisement -
  • महामंत्री: भंवर पुरोहित, नवीन सिंह

  • कोषाध्यक्ष: मनोहर स्वामी

  • सह-कोषाध्यक्ष: किशोर बांठिया

  • संयोजक: उमेश व्यास

धर्मयात्रा के महाआरती स्थल और मुख्य मंच की व्यवस्था शैलेश गुप्ता को सौंपी गई है। विभिन्न संस्थाओं से संपर्क की जिम्मेदारी विजय कोचर को दी गई है। कार्यालय व्यवस्था जगदीश सोलंकी और चंद्रकला आचार्य संभालेंगे। तिलक एवं प्रसाद वितरण का दायित्व मीनाक्षी सोनी को तथा प्रचार-प्रसार और मीडिया का कार्य मोहित जाजड़ा को सौंपा गया है, जिनके सहयोगी दीपक हर्ष रहेंगे।

4 से 10 मार्च तक विभिन्न बस्तियों में होली स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकें, मोहल्ला सजावट, दीप प्रज्वलन और शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 मार्च 2026 को गोकुल सर्किल स्थित जसोदा भवन में सायं 7 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यालय का उद्घाटन होगा। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर
बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन व सम्मान समारोह कल
बीकानेर
बीकानेर में दर्दनाक हादसा, टायर फटने से युवती की मौत
बीकानेर
आईपीएल 2026 की नई तारीख तय, 28 मार्च से होगा आगाज
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतमाला पर एक करोड़ की अवैध शराब जब्त
बीकानेर
बीकानेर में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, तीन लोग सुरक्षित निकाले
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर

Published February 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन व सम्मान समारोह कल

Published February 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, टायर फटने से युवती की मौत

Published February 28, 2026
बीकानेर

आईपीएल 2026 की नई तारीख तय, 28 मार्च से होगा आगाज

Published February 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?